Kisan Credit Card Benefits – सहकारी बैंक (Cooperative Banks), क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (Regional Rural Banks) और सार्वजनिक क्षेत्र के वाणिज्यक बैंको (Public Sector Commercial Banks) ने मिलकर Kisan Credit Card Scheme को Implement किया।
Kisan Credit Card का प्राथमिक उद्देश्य किसानों को आसानी से व परेशानी रहित अल्पकालीन ऋण सुविधा उपलब्ध करवाना है जिससे उनकी कृषि से सम्बन्धित तत्कालीन अवश्यकता को पूरा किया जा सके।
Kisan Credit Card से किसानों को कई सारे लाभ प्राप्त होते हैं और उन्हें फसल से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नही होती है।
Kisan Credit Card से प्राप्त होने वाले लाभ निम्न है:-
Benefit of Kisan Credit Card
Kisan Credit Card के अन्तर्गत अवधि पूरी हो जाने के बाद भी आपको Payment करने की सुविधा दी जाती है।
Kisan Credit Card प्राप्त करने के लिए आपको ज्यादा Formalities नही करनी होती तथा इसके लिए आपसे जो दस्तावेज मांगे जाते हैं उन्हें आप आसानी से उपलब्ध करवा सकते हैं।
Kisan Credit Card के अन्तर्गत आपको कृषि से सम्बन्धित सभी प्रकार की जरूरतों को पूरा करने के लिए दो प्रकार के Loan की सुविधा दी जाती है, आप जो चाहें उसका चुनाव कर सकते हैं।
Single Credit Loan
Term Loan
किसानों पर Interest का बोझ कम करने के लिए स्थिर और आसानी से उपलब्ध Finance Option की व्यवस्था भी दी जाती है।
कृषि से सम्बन्धित कई प्रकार की जरूरतों जैसे बीज खरीदना, उर्वरक खरीदना, Machine आदि में Kisan Credit Card किसान की बड़ी सहायता करता है।
यदि Kisan Credit Card का Use करके हम भारत में किसी भी व्यापारी से सामान खरीदते हैं तो उसमें हमें Cash Discount का लाभ भी प्राप्त होता है।
Kisan Credit Card की Credit Facility का लाभ हम 3 years तक बिना किसी Prerequisite व Seasonal Appraisals के उठा सकते हैं।
Kisan Credit Card के अन्तर्गत आपकी Credit Limit को तय करने के लिए, कृषि के Various Source से हो रही Income को देखा जाता है और उसके अनुसार Credit Limit को तय किया जाता है।
आपके द्वारा लिए गए Loan का Repayment आपकी फसल कटने के बाद किया जा सकता है।
Kisan Credit Card की Interest Rate किसानों के लिए बाजार में उपलब्ध अन्य Product जैसे साहूकार के द्वारा लिए जाने वाले Interest Rate से काफी कम होती है।
जिस प्रकार से हम किसी अन्य संस्था या Bank से कृषि के लिए Advance लेते हैं और उस समय जो हमें Formality पूरी करनी होती है उसी प्रकार से हमें Kisan Credit Card के लिए भी Formality पूरी करनी होती है लेकिन ये Formality Simple और Easy होती है।
Bank से Fund Withdrawal करने में भी हमें बहुत ही Simple Documentation और Formality पूरी करने की आवश्यकता होती है। Kisan Credit Card की Bills भुगतान व्यवस्था भी काफी Simple और Easy होती है।
Kisan Credit Card का Use करने से किसानों को नकद पास में रखने की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि यह नकद के रूप में ही कार्य करता है।
किसानों को बार-बार एक ही फसल के लिए या अलग-अलग फसल के लिए अलग-अलग Loan लेने की आवश्यकता नहीं होती है बल्कि यदि आपके पास Kisan Credit Card है तो आपको किसी से किसी भी प्रकार का Loan लेने की आवश्यकता होती ही नहीं। आप इसी के जरीए अपने फसल से सम्बन्धित सभी प्रकार के खर्च अासानी से कर सकते हैं।
Kisan Credit Card के लिए आप हिन्दी भाषा का Use करके भी आवेदन पत्र (Application Form) भर सकते हैं।
Benefit for Banks
यह Scheme Bank के लिए भी फायदेमंद होती है क्योंकि यह Scheme Time और Cost Efficient होती है। इससे Bank को Interest प्राप्त होता है जिससे Bank की Income Increase होती हैं।
Kisan Credit Card देने के लिए Bank को अपने ग्राहको से ज्यादा Formality नहीं करवानी पडती है जिससे Bank का समय बचता है। Kisan Credit Card के लिए Bank को ज्यादा Document की आवश्यकता नहीं होती या निरन्तर मूल्यांकन की आवश्यकता नहीं होती है।
यदि आप Credit Card का Use करके Amount Withdraw करते हैं तो आपको बहुत ही कम Paperwork करना होता है जो आपके के लिए तो सरल व चिंता मुक्त साबित होता ही है साथ ही साथ यह Bank के लिए भी बहुत ही अच्छा साबित होता है। क्योंकि इससे Bank का बहुत ही कीमती वक्त बच जाता है।
इसके साथ ही साथ इसमें ना तो कोई Transaction Cost लगती है, Loan Recovery का Risk भी बहुत ही कम हो जाता है आदि। इसके अलावा भी Bank को कई और फायदे होते हैं।
Insurance Benefit for Kisan
जिस व्यक्ति के पास Kisan Credit Card होता है उसे Personal Accident Insurance Cover भी प्राप्त होता है जिसमें यदि किसी दुर्घटना में Card Holder को Disability (अपंगता) हो जाए तो ऐसी स्थिति में Card Holder को 25000 रूपये तक का Cover प्राप्त होता है और यदि Card Holder की मृत्यु हो जाए तो ऐसी स्थिति में उसे 50000 रूपये तक का Cover प्राप्त होता है।
लेकिन इस Insurance Cover के लिए एक Condition Apply होती है और वो Condition यह है कि Card लेते वक्त उस Card Holder की उम्र 70 साल से ज्यादा न हो तभी वह Card Holder इस Insurance Cover के लिए योग्य (Eligible) होगा।
Kisan Credit Card के Features:-
Kisan Credit Card की Validity 3 years से लेकर 5 years तक होती है।
Kisan Credit Card की Credit Limit वित्त की मात्रा पर आधारित होती है।
Kisan Credit Card के Bills का भुगतान करने की समय सीमा 12 महिने तक की होती है। ये नियम तब लागू होता है जब आपकी फसल अच्छे से कट जाती है लेकिन अगर किसी मौसमी कारण से आपके फसल को किसी प्रकार का नुकसान हो जाता है तो उस स्थिति में आपको Bill का Payment करने के लिए समय दिया जाता है।
Kisan Credit Card को Operate करने के लिए किसी Particular Branch में Cheque Facility का Use करके या Withdrawal Slip भरकर या ATM या POS (Point of Sales) Machine आदि का Use करके आप इसे Operate कर सकते हैं।
Credit Card की Credit Facility, कृषि व कृषि सम्बन्धित कार्य दोनों ही गतिविधियों के लिए प्रदान की जाती है।
फसल उत्पादन और किसी भी अन्य वित्तीय आकस्मिकता के लिए हम Credit Card Facility का Use कर सकते हैं।
National Crop Insurance Scheme के अन्तर्गत Card Holder व फसल दोनों को Insurance Cover प्रदान किया जाता है। इस Insurance का मुख्य उद्देश्य यह है कि यदि किसी कारणवश फसल खराब हो जाए या Card Holder को किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो जाए, ऐसी स्थिति में Card Holder को आर्थिक मदद प्राप्त हो सके।
आम तौर पर Bank द्वारा आपके Credit Card की Limit तय करने के लिए आपके पास कितनी कृषि योग्य भूमि है, वित्त की मात्रा, कुल वार्षिक उत्पादन और Credit की जरूरत आदि बातों को ध्यान में रखकर की जाती है।
i lost my crop of wheat one acre due to fire incident yesterday. iam kcc card holder from state bank of india. can i claim of my crop. PL.Suggest me what do in needful.